पूर्णिया: जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया ने मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, बुढ़िया, बनमनखी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने बच्चों के पठन-पाठन, पुस्तकालय संचालन, डिजिटल कक्षा संचालन और जीविका कार्यक्रम के तहत दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा दे रहे छात्रों की स्थिति और उनकी तैयारी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा और छात्र कल्याण से जुड़े सभी पहलुओं का मूल्यांकन कर सुधारात्मक कदम उठाना बताया गया।



