प्रमंडलीय आयुक्त ने सत्तर कटैया अंचल भ्रमण कर राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा की

सहरसा, अजय कुमार: कोशी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने शनिवार को सत्तर कटैया अंचल भ्रमण क्रम में राजस्व संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर उपयुक्त दिशा निर्देश दिए। ऑनलाइन दाखिल खारिज संबंधित मामलों के समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों के निष्पादन के तेजी लाने का निर्देश दिया।

भू लगान संग्रहण समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण वाद,परिमार्जन, ई मापी संबंधित लंबित मामलों एवं अभियान बसेरा द्वितीय चरण अंतर्गत निर्धारित कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शनिवार को अंचल व थाना स्तर पर आयोजित होने वाले बैठक के दौरान भूमि विवाद संबंधित मामलों को पूर्ण तत्परता से निष्पादित करने तत्संबंधी अभिलेखों के समुचित संधारण के साथ साथ आरटीपीएस पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon