अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा क्षेत्र मर्माहित, आमजन के आंखों से बहते रहे आंसू, विधायक ने जताया शोक

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: गुरूवार को अहमदाबाद में हुई विमान हादसे से पूरा विधानसभा क्षेत्र के आमजन मर्माहित हैं तथा टीवी पर मृतकों के स्वजनों के आंखों से बहते आंसूओं के बीच वे भी अपना आंसू रोकने में असफल हो रहे हैं। पिछले दो दिनों से लगभग सभी लोग टीवी पल-पल का अपडेट लेते दिखे । मौके पर विधायक शंकर सिंह शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश में ऐसी त्रासदी भगवान नहीं दें।

उन्होंने पीडित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उन्हें इस दुख की घडी में दुख सहने की हिम्मत दें। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को अपनी तकनीक का आविष्कार करने की जरूरत है, जो दुनिया से सबसे बेहतरीन हो। स्वदेशी इंजिनियरिंग अपना पराक्रम ऑपरेशन सिंदूर में दिखा चुकी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon