पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में गुरूवार को मुख्य पार्षद बीबी दिलआरा बेगम ने पीसीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद सकीना खातुन, वार्ड पार्षद मो सरबूल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो नशीम और स्थानीय ग्रामीणों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिलान्यास के दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मो शाहनवाज ने बताया कि वार्ड 12 में मो अख्तर के घर से मो हासिम के घर तक 14.91 लाख की लागत से यह सड़क नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार पटना द्वारा आवंटित राशि से निर्माणाधीन होगी। उन्होंने कहा कि अमौर नगर पंचायत क्षेत्र में यातायात और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार पहल की जा रही है और अच्छी सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा जनता को राहत मिलेगी। मौके पर मो नशीम, मंजर आलम, मकसूद आलम, तसीर आलम, मो शब्बीर, मो जैनुल, मो समीम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



