ARARIA NEWS : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हुआ चैती छठ का महापर्व

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। फारबिसगंज में शुक्रवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ धूमधाम व नियम-निष्ठा के साथ संपन्न हो गया।इसके लिए शहर में विभिन्न पोखर व नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। छठ व्रतियों के अलावा बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे छठ घाट पहुंचे और सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इससे पूर्व गुरुवार को श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को विधिवत अर्घ्य दिया था चार दिवसीय चैती छठ को लेकर घर व घाट दोनों ही आस्था का अद्वितीय केन्द्र बने रहे। अर्घ्य देने के लिए विभिन्न नदियों व जलाशयों में सांझ-सवेरे श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने अर्घ्य देकर अपनी मनोकामना मांगी। छठ पर्व में व्रती की भूमिका सबसे अहम होती है। निर्जला उपवास में व्रती नदी में खड़ी रही। करीब 36 घंटे तक निर्जला रह कर अर्घ्य को विधिवत संपन्न किया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति रस में डूबा रहा। जगह-जगह छठ मैया के गीत गूंजते रहे। घर से लेकर छठ घाट तक दीपक की रोशनी से नहाता रहा। घर के आंगन में भी छठव्रतियों ने की सूर्य की उपासना शहर के कई घरों में भी कृत्रिम जलाशय बना कर छठव्रतियों व सहित श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की उपासना की। व्रतियों व श्रद्धालुओं ने अ‌र्घ्य देकर सूर्य भगवान से सुख समृद्धि और शांति की कामना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon