PURNIA NEWS/आनंद यादुका : चैती छठ महापर्व का पवित्र त्यौहार प्रखंड क्षेत्र में काफी हर्सोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया | शुक्रवार कि सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देनें के साथ संपन्न हुए चैती छठ को लेकर समूचे प्रखंड क्षेत्र के लोगों में हर्ष एवं उत्साह काफी चरम पर बना हुआ था | प्रखंड मुख्यालय में दर्जन भर जगहों पर तैयार किये गए छठ घाटों पर उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए शुक्रवार के अहले सुबह से श्रद्धालु छठ घाट पर पहुँच गए थे | प्रखंड मुख्यालय के लोहारपट्टी, आलूपट्टी, भवनदेवी स्थान रोड सहित अन्य जगहों पर तैयार किये गए छठ घाटों को छठ व्रतियों के द्वारा काफी आकर्षक रूप से सजाया गया था | प्रखंड मुख्यालय के लोहारपट्टी में बनाये गए छठ घाट पर पश्चिम बंगाल के सिल्लिगुड़ी एवं मालदा से छठ करने पहुंचे श्रद्धालु यहाँ के लोगों के लिए कोतुहल का बिषय बना रहा | समूचे प्रखंड क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ चैती छठ का महापर्व संपन्न हो गया |
PURNIA NEWS : हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ चैती छठ का महापर्व

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


