पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया 10 फरवरी से, प्रायोगिक परीक्षा का पारिश्रमिक जारी

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया में पीएचडी सत्र 2024 और 2025 के लिए प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

आवेदन और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं दूसरी ओर, स्नातक सेमेस्टर-2 एवं सेमेस्टर-4 की प्रायोगिक परीक्षा 2025 से संबंधित पारिश्रमिक की राशि संबंधित महाविद्यालयों को भेज दी गई है, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिली है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon