एसएनएस कालेज के वीरेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृति पर प्रधानाचार्य ने दी भावभीनी विदाई

सहरसा, अजय कुमार: सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय सहरसा के बीरेन्द्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत होने के उपरांत भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार एवं कॉलेज आफ इंस्पेक्टर साइंस प्रो डॉ अशोक एवं महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार सिंह के द्वारा उन्हें सम्मानित किया।

प्रो अशोक ने कहा कि सेवानिवृत्ति तो कार्यरत सभी शिक्षक एवं कर्मियों को एक दिन होना ही है। ये जहां भी रहे सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रहे। ईश्वर से हम यही कामना करते हैं। वित्त पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने कहा कि हम अपने स्तर से भरसक प्रयास करेंगे कि इनको सेवानिवृत्ति का सारा लाभ जल्द से जल्द मिले।

महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रण डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि वीरेंद्र जी अपने कार्य के प्रति महाविद्यालय में सदा कर्तव्य निष्ठ रहे। इस छोटे से मिलन समारोह में मनीष कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार, उदय कुमार, उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon