पूर्णिया: PURNIA NEWS राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत शुक्रवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, अमौर में मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आँख, कान, दाँत, त्वचा एवं पोषण स्तर की समुचित जाँच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ और स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां “स्वस्थ बालिका–सशक्त भविष्य” के संदेश के साथ समय पर स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने की सरकार की मंशा को साकार किया गया।
TAGGED:PURNIA NEWS



