राजस्व शिविर का वसंतपुर पंचायत से हुआ शुभारंभ

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के वसंतपुर पंचायत से राजस्व शिविर अभियान शुभारंभ गुरूवार से शुरू हो गया है। यहां अगले तीन दिन दिनों तक यह शिविर लगेगा, जिसमें जमीन के कागजात में सुधार, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रथम दिन वसंतपुर पंचायत के सरकार भवन में राजस्व शिविर का शुभारंभ किया गया। इसकी अगुवायी कर रहीं अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से जमीन के कागजात में सुधार, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। हरपंचायत में तीन-तीन दिनों का शिविर लगेगा।

इस शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर इसलिए किया जा रहा है कि लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में आसानी हो सके। इस शिविर में अमीन की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान किये जा रहे हैं। इसके लिये जिनके पास जो भी जमीन संबंधी कागजात हैं, वे इस शिविर में लेकर लोग जरूर पहुंचें, ताकि उनका सही रूप से समाधान किया जा सके। प्रथम दिन के इस शिविर में 50 लोग पहुंचे थे। जिसमें 11 वैसे महादलित परिवार के लोग थे, जिन्हें जमींदार द्वारा जमीन तो उनके हाथ बेची गयी थी, परंतु मूल जमीन नहीं देकर, नहर की जमीन दे दी गई थी।

उन्हीं पीडितों के द्वारा इस शिविर में जानकारी दी गई थी, इसलिए उनकी जमीन को शुक्रवार को मापी कर निकाल दिया जाएगा तथा उन्हें बसा दिया जाएगा। इस तरह से जो भी समस्याएं आएंगी, उन्हें तुरंत हल करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सीओ के अलावा राजस्व से संबंधित सभी अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon