पूर्णिया: पूर्णिया में जिला प्रशासन के निर्देश और सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में कन्या मध्य विद्यालय भट्ठा, पूर्णिया पूर्व में HPV वैक्सीन का दूसरा डोज़ अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस दौरान कुल 35 बालिकाओं को सुरक्षित टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विनय मोहन, डॉ. शरद कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार, चिकित्सक, यूनिसेफ प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापिका एवं अन्य शिक्षिका, फार्मासिस्ट और ए.एन.एम. सहित स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
टीकाकरण अभियान का उद्देश्य किशोरियों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) से संबंधित रोगों से सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।



