ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित हो गया है। इस विधेयक पर पूरे दिन बहस हुई। कांग्रेस ने इस दौरान जमकर हंगामा किया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। समाचार लिखे जाने तक इस वक्फ बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। वही, इस विधेयक के लोकसभा में पास होने पर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने काफी खुशी जाहिर की। वही, राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक पारित होने से न सिर्फ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करेगा बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही व मुस्लिम समाज को न्याय अधिकार और सशक्तीकरण का वास्तविक लाभ को सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि धारा 370, सीएए , राम मंदिर हर मुद्दे पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के नेताओं ने अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की, लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ। बल्कि मोदी सरकार में देश के किसी भी नागरिक को, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, कोई आंच तक नही आयी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ बोर्ड धार्मिक संस्था नही, बल्कि एक ट्रस्ट है। जिसका कार्य गरीब,पसमांदा मुस्लिम समाज के कल्याण में सही दिशा में कार्य करने तक सीमित है। लेकिन कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन वक्फ को धार्मिक संस्था बताकर मुस्लिम समाज को भड़काकर वोट के लिए वक्फ की लूट में उसका समर्थन कर रहा है ।उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार के इस अभूतपूर्व निर्णय को संसाधनों के सदुपयोग करने और सभी वर्गों के हितों की रक्षा में मील का पत्थर साबित होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया मे सबसे ज्यादा वक्फ प्रोपर्टी भारत मे है फिर भी हमारे देश के मुसलमान गरीब हैं। कांग्रेस 60 साल तक सत्ता में रही, लेकिन सुधार नही किया और अब इसे लेकर विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा था।
ARARIA NEWS : वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक लोकसभा में बहुमत से पास होने पर राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष ने जाहिर की खुशी

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


