पूर्णिया: आज 05 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे उनके समक्ष रखीं।
जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गई, जिससे फरियादियों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।



