पूर्णिया: PURNIA NEWS पुलिस अधीक्षक महोदया ने मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन स्थित पालना घर एवं रसोई घर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की देखभाल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा पालना घर में सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित हों। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी और पुलिस लाइन के कर्मी उपस्थित रहे।



