पूर्णिया के धमदाहा में तीन दिवसीय सोहराय महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति की धूम

पूर्णिया: बिहार सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सोहराय महोत्सव 2026 का शानदार शुभारंभ धमदाहा अनुमंडल के बरदेला स्थित शीशातोल मैदान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि लेशी सिंह, मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार एवं जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उड़ीसा, बंगाल, झारखंड और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव की शुरुआत आदिवासी समुदाय की पारंपरिक मांझी पूजा के साथ हुई और हजारों स्थानीय ग्रामीण तथा अनुसूचित जनजाति के लोग इसमें शामिल हुए।

तीन दिवसीय महोत्सव में भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जबकि आने वाले दिनों में फुटबॉल मैत्री मैच और अन्य राज्यों के नामी आदिवासी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे यह महोत्सव क्षेत्रीय संस्कृति और आदिवासी परंपराओं का जीवंत उत्सव बन गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon