अररिया: फारबिसगंज के नवापाड़ा स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को स्थानांतरित अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंजीत कुमार का स्थानांतरण पूर्णिया अनुमंडल में हुआ है, जहां वे शीघ्र ही नए दायित्व का कार्यभार संभालेंगे।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी, अपर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा, डीसीएलआर अमित कुमार, बिजली विभाग की कनीय अभियंता कोमल कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान रंजीत कुमार ने फारबिसगंज में अपने लगभग आठ महीने के कार्यकाल को यादगार बताते हुए कहा कि प्रशासनिक सहयोग और आम लोगों के सकारात्मक सहयोग से कार्य करना आसान और संतोषजनक रहा।
वहीं उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता और जिम्मेदारियों के निर्वहन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।



