केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने झिझिया कलाकारों से की मुलाकात, दी बधाई

पूर्णिया: दिल्ली के पूसा फार्म मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गणतंत्र दिवस समारोह की सफल प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने बिहार के पूर्णिया से आए कला भवन के कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि लोक कलाएं देश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने सभी कलाकारों के साथ स्मृति-चिह्न स्वरूप सामूहिक फोटो भी खिंचवाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलाकारों ने भी इस सम्मान को अपने लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि इससे उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon