ARARIA NEWS /प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया पुलिस ने 8 दिन पहले हुई युवक की हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कुर्साकाटा और कुंवारी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कठफर गांव के कृष्ण कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। वही, आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है और बताया कि मृतक युवक का उसकी पत्नी के साथ लव अफेयर था। इस कारण उसने उसका मर्डर कर दिया।वही, इस मामले के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि 15 मार्च को कुर्साकाटा थाना में मिला देवी ने अपने बेटे सुनील कुमार साह के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। सुनील की मोटरसाइकिल शीसाबाड़ी से आधा किलोमीटर पश्चिम में लावारिस हालत में मिली थी।वही, अररिया पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और मोटरसाइकिल के पास ही खेत में सुनील का शव बरामद किया। मृतक का फोन पोखर से मिला था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वही, एसपी ने बताया की सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। जांच में पता चला कि मृतक का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था वही, पुलिस ने जाँच में मोबाइल की तकनीकी जांच से कुछ संदिग्धों की पहचान हुई। वही, पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार मंडल से पूछताझ किया तो उन्होने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध संबंधों के कारण सुनील की हत्या की. वही, अररिया एसपी ने और बताया कि घटना में प्रयुक्त जलाए गए बोरे का अवशेष को पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए भेजा है आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ARARIA NEWS/ युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी का किया था हत्या, अब पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


