15 लीटर अवैध शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं वार्ड संख्या 16 में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड संख्या 6 निवासी दीपक ऋषि एवं खंतर ऋषि तथा वार्ड संख्या 16 निवासी गंजू ऋषि उर्फ गंजा के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 15 लीटर अवैध शराब भी बरामद की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सभी शराब कारोबारियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon