आग लगने से तीन परिवार का घर जलकर खाक, दो दुधारू मवेशी की जलने से हुई मौत

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप मिलिक पंचायत के केमेय ग़ांव में रविवार की रात्रि लगे आग में तीन परिवार का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में पीड़ित परिवार के घर मे रखा सभी सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना में केमेय निवासी बबली कुमारी, सुनीता कुमारी इन बेबी देवी के घर जले हैं।

रविवार की देर रात्रि अचानक लगी आग में पीड़ित परिवार के पहने हुए कपड़ो को छोड़कर सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार के दो दुधारू पशु की भी जलने से मौत हो गयी। सघन आवादी के बीच मे लगी भीषण आग को देखकर समूचे ग़ांव में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया।

लोगों के द्वारा जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक पीड़ित परिवार का घर सहित घर मे रखा सबकुछ जलकर राख हो गया। इस बावत भवानीपुर सीओ ईशा रंजन ने बताया कि अगलगी की घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए आदेश दिए गए हैं, जांच रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान किया जायेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon