सूरज बिहारी हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार, कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पूर्णिया।

पूर्णिया में हुए चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश सिंह, नंदू सिंह और अमन सिंह के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी शेरावत ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दो आरोपी पहले ही मुजफ्फरपुर में आत्मसमर्पण कर चुके थे, जिन्हें पूर्णिया लाया गया है, जबकि तीन आरोपियों को रुपौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक युवती से जुड़े पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और मारपीट में बदल गया। इसी दौरान सूरज बिहारी पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि विवाद के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से बढ़ा दबाव पुलिस ने फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का नोटिस चिपकाया था।

एसपी स्वीटी शेरावत ने बताया कि यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते, तो उनके घरों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जानी थी। इसी दबाव में दो आरोपियों ने मुजफ्फरपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। पिता की मौत से माहौल हुआ भावनात्मक सूरज बिहारी के पिता राजकुमार यादव का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि बेटे की हत्या के बाद वे गहरे सदमे में थे और लगातार मानसिक तनाव में थे। पिता की मौत के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का दावा: जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा एसपी स्वीटी शेरावत ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका, साजिश और हथियारों की आपूर्ति की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon