टीकापट्टी पुलिस एक्सन मोड में, नशाखोरों की खैर नहीं, दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना पुलिस क्षेत्र में बढती चोरी की घटना के बाद एक्सन मोड में नजर आ रही है। जीविका कार्यालय में चोरी की घटना के बाद, रात्रि गस्ती बढाने के साथ-साथ संदिग्धों पर नजर रख रही है। इसी के तहत बीती रात पुलिस की गस्ती टीम ने दो संदिग्धों को थाना ले आयी तथा उन्हें धारा 128 के तहत एसडीओ कॉर्ट में हाजिर किया गया, जहां उन्हें जमानत पर छोड दिया गया है। इस घटना से खासकर नशाखोरों में हडकंप मच गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर सतर्क पुलिस, अपनी गस्त पर थी, तभी चांदनी चौक के पास गस्ती गाडी को देख, दो युवक छिपने का प्रयास करने लगे।

तत्काल पुलिस ने उन्हें पकडा तथा पूछताछ करनी शुरू की, परंतु वेलोग सही रूप से अपना नाम-पता नहीं बता रहे थे। उनकी संदिग्ध गतिविधि देख, पुलिस उन्हें पकडकर थाने ले आयी। थाना पर कडाई से पूछताछ के बाद, एक युवक ने अपना नाम रूपेश कुमार, पिता स्व सीताराम मंडल, टीकापट्टी का रहनेवाला बताया, जबकि दूसरा अपना नाम छोटू कुमार, पिता रूदल यादव, कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकापट्टी चांदपुर टोला का रहनेवाला बताया।

तत्काल उनके खिलाफ सनहा दर्ज करते हुए तथा धारा 128 के तहत कार्रवायी करते हुए, एसडीओ कॉर्ट, धमदाहा में हाजिर किया गया, जहां उन्हें कई शर्तों के साथ जमानत दे दी गई है। इस घटना से खासकर नशाखोरों में हडकंप मच गया है। प्रायः देखा जा रहा है कि स्मेक का नशा करनेवाले लोग छोटी-से-छोटी चीज की भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं। पुलिस की इस कार्य की लोगों ने सराहना की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon