पूर्णिया: प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनूपम कुमार ने भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आरटीपीएस काउंटर, आधार काउंटर तथा जनता दरबार में प्राप्त भू-विवाद एवं अन्य जनसेवाओं से जुड़े मामलों के निष्पादन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
एसडीओ ने लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ मिल सके।



