पूर्व विधायक शालिग्राम सिंह तोमर की 46वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

पूर्णिया: रूपौली प्रखंड के सिंधुर दियरा पंचायत अंतर्गत झलारी गांव में शनिवार को पूर्व विधायक स्व. शालिग्राम सिंह तोमर की 46वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शालिग्राम सिंह तोमर स्मृति संस्थान के बैनर तले उनके पैतृक गांव स्थित समाधि स्थल पर किया गया। समारोह की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में रूपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल उपस्थित रहे। उन्होंने स्मारक स्थल पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. तोमर को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि स्व. तोमर ने क्षेत्र के विकास और सामाजिक समरसता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम में स्व. तोमर की धर्मपत्नी शांति देवी एवं उनके पुत्र प्रवेश सिंह तोमर और मंटू सिंह तोमर ने भी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। शिक्षक मसूदन ठाकुर के स्वागत गीत ने माहौल को भावुक बना दिया। समारोह में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि स्व. शालिग्राम सिंह तोमर का जन्म 15 अगस्त 1941 को झलारी गांव में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद उन्होंने पूर्णिया कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वे पेशे से अधिवक्ता थे और सक्रिय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 14 फरवरी 1980 को शिवरात्रि के दिन उनका निधन हुआ था। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon