सांसद कार्यालय में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर अर्जुन भवन स्थित सांसद कार्यालय में भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के उनके विचारों को याद किया।

कार्यक्रम में बबलू भगत, रामचंद्र दास, प्रेम किशोर सिंह, भगवान पंडित, सुडु यादव, वैश खान, प्रेम प्रकाश मंडल, समिउल्लाह, सुशीला भारती, शैलेन्द्र ठाकुर, सोनू यादव, सयुब आलम, रवि झा, सुनील यादव, अनिल राय, गोपाल राम, संगम यादव, संजय पोद्दार और अजय जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार को कर्पूरी ठाकुर जैसे जनोन्मुखी नेतृत्व की आवश्यकता है।

राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूर्णिया और बिहार में समानता व विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने के कारण सांसद को साजिशन परेशान किया जाता है, इसके बावजूद वे क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon