पूर्णिया: आज 05 फरवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस केंद्र पूर्णिया में अमौर थाना के दिवंगत हवलदार आलम नाथ भुइया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित सेवा भाव को स्मरण किया।
अधिकारियों ने कहा कि स्व. आलम नाथ भुइया का योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।



