Trump on Tariff : ट्रंप का भारत पर बयान: “भारत धीरे-धीरे घटाएगा टैरिफ, मेरे अच्छे रिश्ते हैं… लेकिन 2 अप्रैल की डेडलाइन पर कायम”

Trump on Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत अमेरिकी सामानों पर लगाए गए टैरिफ को धीरे-धीरे कम करेगा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया कि 2 अप्रैल से लागू होने वाली उनकी टैरिफ नीति पर वह कायम हैं। इस तारीख से अमेरिका उन देशों पर उतना ही टैरिफ लगाएगा, जितना वे अमेरिकी आयात पर लगाते हैं।

एक हालिया इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मुझे लगता है कि वे अपने टैरिफ को काफी हद तक कम करने जा रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 2 अप्रैल से हम भी भारत पर वही टैरिफ लगाएंगे, जो वे हम पर लगाते हैं।” ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस मामले में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद करते हैं, लेकिन उनकी नीति में कोई ढील नहीं होगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon