कटिहार: Better Health जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक 05 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों के घरों में पहुंचते हुए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की ड्राप पिलाई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड में टीम बनाई गई है। सभी टीम द्वारा बच्चों को घर-घर पहुंचकर दवाई पिलाई जा रही है। दवा पिलाने के बाद हर दिन शाम में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर होने वाले उपलब्धि का मूल्यांकन किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुंचकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाने के लिए सभी चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों प्रशिक्षित किया गया है। जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल कटिहार में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, डीआईओ डॉ एस सरकार, सदर अस्पताल के डीएस डॉ आशा शरण, डब्ल्यूएचओ कॉर्डिनेटर डॉ सुभान अली, यूनिसेफ एसएमसी चन्द्र विभा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी और परिजनों के साथ लाभार्थी बच्चे उपस्थित रहे।
- सभी प्रखंड के 06.46 लाख बच्चों को घर-घर पहुंचकर पिलाई जाएगी दवा :
सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह साथ ने बताया कि पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले के सभी प्रखंडों में 0 से 5 वर्ष के 06 लाख 46 हजार 353 बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। सभी प्रखंडों में बच्चों को घर घर पहुँचकर दवा पिलाने के लिए 01 हजार 723 टीम बनाई गई है। टीम द्वारा बच्चों को दवा पिलाते हुए बच्चों के अंगुली में चिन्ह और लाभार्थियों के घरों में जानकारी चिन्हित किया जाएगा। चौक चौराहे में रहने वाले बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जिले में 217 ट्रांजिट टीम तैनात रहेंगी। इसके अलावा ईंट भट्ठों, बासा और गुमन्तु आबादी में रहने वाले बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जिले में 23 मोबाइल टीम लगाई जायेगी। जिले के सुदूर क्षेत्रों में जहां लोगों की उपलब्धि कम रहती है वहां 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए वन मैन टीम लगाई जाएगी। इसके लिए पूरे जिले में 66 वन मैन टीम लगाई गई है। सभी टीम की निगरानी के लिए 659 सुपरवाइजर तैयार किये गए हैं जिसके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को मिलने वाले दवाई का निरक्षण किया जाएगा।
- शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए निकाला गया है जागरूकता रैली :
डीआईओ डॉ एस सरकार ने बताया कि पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले में 0 से 5 वर्ष के शत प्रतिशत बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सभी प्रखंड में जागरुकता रैली का संचालन किया गया है। सभी क्षेत्रों में स्कूली बच्चों द्वारा जागरुकता रैली चलाकर क्षेत्र के लोगों को पोलियो बीमारी से सुरक्षा के लिए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्राप पिलाने की अपील की गई है। लोगों को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को डब्लूएचओ और यूनिसेफ संगठन द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है। सिविल सर्जन द्वारा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाते हुए भविष्य में सभी बच्चों को पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रखने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।



