बायसी में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी शिविर, 336 आवेदनों की प्रक्रिया शुरू

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार बायसी प्रखंड कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बायसी में दिव्यांगजनों के यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश कुमार ने स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 336 दिव्यांगजनों के आवेदन प्राप्त किए गए, जिनमें 82 अस्थि दिव्यांग, 66 श्रवण बाधित (ईएनटी), 46 बौद्धिक दिव्यांग तथा 142 पूर्व से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र धारकों के आवेदन शामिल हैं।

सभी आवेदनों की विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि की प्रक्रिया जारी है, जबकि पूर्व में ऑफलाइन जारी प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें शीघ्र यूडीआईडी निर्माण के लिए अग्रसारित किया जा रहा है। शिविर की निगरानी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया के प्रभारी सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही है। पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अस्थि, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से संबंधित आवेदकों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांगजनों को पेंशन, शिक्षा, रोजगार में आरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon