चीन मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी को रोकने पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए एक पत्रिका की रिपोर्ट का हवाला देने की कोशिश की।

बताया गया कि संबंधित रिपोर्ट में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे (सेवानिवृत्त) की एक अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कथित अंश शामिल थे, जिस पर स्पीकर ने सदन के नियमों का उल्लेख करते हुए आपत्ति जताई और चर्चा आगे बढ़ाने से रोक दिया।

इस पर सत्ता पक्ष ने इसे संसदीय मर्यादा का सवाल बताते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा, जबकि विपक्ष ने राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा को बाधित करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर सदन में तीखी बहस और शोर-शराबा हुआ, जिसके बाद बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्पीकर ओम बिड़ला ने कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon