पूर्णिया के विकास को लेकर सदन में गरजे विजय खेमका, स्टेडियम से लेकर आई बैंक तक की उठाई मांग

अंग इंडिया संवाददाता: बिहार विधानसभा के चालू सत्र में पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक विजय खेमका ने सदन में खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए। विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में पटना और राजगीर की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम निर्माण की मांग करते हुए कहा कि सीमांचल और पूर्वोत्तर बिहार के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता। विधायक विजय खेमका ने “खेलो इंडिया, गोल्ड मेडल लाओ इंडिया” और “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर देते हुए विधायक विजय खेमका ने स्वास्थ्य मंत्री से पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक एवं कॉर्निया प्रिजर्वेशन सेंटर स्थापित करने की मांग की। विधायक विजय खेमका ने कहा कि वर्तमान में नेत्रदान के बाद कॉर्निया सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दान का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। यदि मेडिकल कॉलेज में यह केंद्र खुलता है तो नेत्रहीन लोगों को नई रोशनी मिल सकेगी और नेत्रदान अभियान को भी बल मिलेगा।

शहरी सुविधाओं और आधारभूत संरचना पर बोलते हुए विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया शहर के प्रमुख स्थानों पर महिलाओं की सुविधा के लिए आधुनिक “पिंक शौचालय” निर्माण की आवश्यकता बताई। विधायक विजय खेमका ने बेलोरी गुदरा घाट पर मुक्ति धाम निर्माण तथा गौरा पंचायत में सुरेश ऋषि के घर से भठ्ठा कटिहार सीमा तक सड़क पक्कीकरण की निवेदन याचिका भी सदन में दी। विधायक विजय खेमका ने सभी सनातन धर्मावलंबियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए पूर्णिया के विकास, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon