PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : गांव में होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ही गांव की परंपरा को जीवित रखे हुए है, इसकी सराहना जितनी की जाए कम होगा । उक्त बातें स्थानीय जिप सदस्य प्रतिमा सिंह ने सिमडा गांव में मुखिया पवित्री देवी के साथ संयुक्त रूप से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कही । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पश्चिमी सभ्यता एवं संस्कृति भारत पर हावी होता चला जा रहा है, उस परिस्थित में गांव में हर पर्व-त्योहारों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम गांव ही नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखे हुए है । इसके लिए ग्रामीणों की जितनी तारीफ किया जाए कम होगा । यह यहां के युवाओं के हौशले एवं जोश का ही प्रतिफल है । इन युवाओं में अभिभावकों द्वारा हौशला बढाने के कारण भी इसे जीवित रखने में सफल हो रहे हैं । उन्होंने सभी युवाओं, ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे तारीफ एवं सम्मान के काबिल हैं । वे इसके लिए सभी को बधाई देती हैं । मुखिया पवित्री देवी ने कहा कि वेलोग सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढावा देने के लिए हमेशा युवाओं को प्रेरित करती रहती हैं, ताकि हमारी परंपरा अक्षुण्ण रहे । इस अवसर पर मुखिया पवित्री देवी, पूर्व मुखिया विवेकानंद सिंह, सरपंच उषा देवी सहित हजारो की संख्या में ग्रामीण दर्शक के रूप में उपस्थित थे ।
PURNIA NEWS/गांव में होनेवाले सांस्कृति कार्यक्रम ही गांव की परंपरा को जीवित रखे हुए है- प्रतिमा सिंह

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


