पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर क्षेत्र में एसएच 99 सड़क पर लालटोली मोड़ से लालटोली गांव जाने वाली सड़क में बन रहे कल्वर्ट पुल को लेकर ग्रामीणों ने व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
वे बताते हैं कि मिट्टी मिली गिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है, लाल और सफेद बालू के अनुपात में गड़बड़ी है, और रॉड में कमी होने के कारण जालों में गैपिंग अधिक हो रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे स्पष्ट लगता है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने जिला पदाधिकारी से इस कल्वर्ट पुल की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में मिन्हाज आलम, शाह आलम, मोहम्मद जहांगीर आलम, इश्तियाक, शमशाद सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।



