वार्ड सदस्य आशीष कुमार ने निजी खर्च से बनवाया चचरी पुल, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

संवाददाता अंग इंडिया, पूर्णिया / आनंद यादुका /

भवानीपुर प्रखंड के सोनमा पंचायत अंतर्गत गढ़िया घाट पर वार्ड सदस्य आशीष कुमार ने अपने निजी खर्च से नदी पर चचरी पुल का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से गढ़िया और सोनमा गांव के लोगों को नदी पार करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
वार्ड सदस्य आशीष कुमार ने बताया कि नदी पार करते समय आए दिन ग्रामीणों, छात्रों और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। कई बार लोग फिसलकर गिर भी जाते थे। इस समस्या को लेकर ग्रामीण लगातार उनके पास शिकायत लेकर आ रहे थे।
ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के, अपने निजी खर्च से चचरी पुल का निर्माण कराया। पुल बन जाने से अब प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो गई है।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चचरी पुल बनने से अब स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और आम लोगों को नदी पार करने में आसानी होगी। लोगों ने वार्ड सदस्य के इस कार्य को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon