अररिया: भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है और इन्हीं में से एक है रविवार को छुट्टी न होना। जहां भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में संडे को साप्ताहिक अवकाश रहता है, वहीं नेपाल में यह सामान्य कार्यदिवस होता है और स्कूल, कॉलेज, सरकारी व निजी कार्यालय खुले रहते हैं।
नेपाल में साप्ताहिक अवकाश शनिवार को होता है, जिस दिन बैंक, दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं। इस व्यवस्था की शुरुआत राणा शासन काल, विशेष रूप से जुद्ध शमशेर के समय मानी जाती है। चूंकि नेपाल कभी ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं रहा, इसलिए वहां ईसाई परंपराओं का प्रभाव भी कम रहा, जबकि यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में रविवार की छुट्टी ईसाई मान्यताओं से जुड़ी है।
नेपाली संस्कृति में शनिवार को नया कार्य शुरू करना अशुभ माना जाता है और इसे पूजा-पाठ व विश्राम का दिन माना जाता है, यही कारण है कि नेपाल में आज भी शनिवार को ही साप्ताहिक अवकाश की परंपरा कायम है।



