SAHARSA NEWS: दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा की गई सराहना: लुत्फुल्लाह

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा काफी सराहना की गई है जो पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उक्त बातें जनता दल यू के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ मो लुतफुल्लाह ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रीनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि बताते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।साथ ही उनके द्वारा अबतक किए गए विकास कार्य से जनता काफी खुश है।

उन्होंने कहा है कि दस बार राज्य की बागडोर संभालना जनता के अपार भरोसे, सुशासन की निरंतरता और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने वैश्विक रिकॉर्ड में शामिल करने और औपचारिक सम्मान देने की घोषणा भी की है। यह सम्मान न केवल मुख्यमंत्री की विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि बिहार की प्रगति और स्थिर शासन व्यवस्था की भी पहचान है।

ज्ञात हो कि भारतीय राजनीतिक इतिहास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूनिक रिकॉर्ड बनाया है। जो आजादी के बाद अब तक के लाखों लोगों के चहेते बनकर लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। जो एक विश्व रिकॉर्ड है मुख्यमंत्री का समर्पण एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण लगातार बिहार विकास के प्रगति पथ की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यू के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं ने हर्ष वयक्त कर बधाई दी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon