PURNEA NEWS।विश्व हिंदू रक्षा संगठन का सीमांचल प्रभारी बने विवेक लाठ

PURNEA NEWS। विश्व हिंदू रक्षा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में विवेक कुमार लाठ (सोनू) को संगठन का सीमांचल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय सलाहकार किशोर कुमार के आवास पर आयोजित इस बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह नियुक्ति की गई।

बैठक में पटना दानापुर निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव को पटना जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। श्री लाठ, जिनकी पहचान क्षेत्र में एक सक्रिय हिंदूवादी कार्यकर्ता के रूप में है, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाज सेवा में संलग्न रहे हैं।

नवनियुक्त सीमांचल अध्यक्ष श्री लाठ ने कहा, “धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति मेरा जीवन समर्पित है। मैं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा।” वहीं, पटना जिला सचिव श्री श्रीवास्तव ने इस नियुक्ति को सौभाग्य बताते हुए धर्म और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया जिला अध्यक्ष सोनू सिंह, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, नंदन श्रीवास्तव, रवि मंडल, कुंदन भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon