PURNIA NEWS आनंद यादुका : रंगों का त्यौहार होली भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्सोल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ काफी उमंग पूर्वक मनाया गया | गंगा जमुनी तहजीब को हमेशा कायम रखने के लिए समूचे जिले में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भवानीपुर प्रखंड में मुसलमान भाइयों ने इस त्यौहार में जमकर अपनी हिस्सेदारी निभाया | गुरुवार की देर रात्री जहाँ क्षेत्रवासियों के द्वारा होलिका दहन किया गया | वहीं शुक्रवार के अहले सुबह से क्षेत्रवासियों के द्वारा एक दुसरे को रंग लगाने का काम किया गया |
आपसी भाईचारे के साथ मनाये गए होली के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था काफी चाक चौबंद बना रहा | प्रखंड क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा पर्याप्त संख्यां में पुलिस जवानों की तैनाती किया गया था | गुरुवार की रात्रि प्रखंड क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर प्रशासनिक देखरेख में होलिका दहन का काम किया गया | जबकि शुक्रवार को दिनभर इन स्थलों पर पुलिस के जवान तैनात बने हुए थे | आपसी भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द्र, हर्सोल्लास एवं काफी उमंग के साथ प्रखंड क्षेत्र में होली मनाने का काम किया गया |
Leave a Reply