SAHARSA NEWS,अजय कुमार : हर वर्ष की तरह वसंत पंचमी के दिन सब्जी मार्केट स्थित शिवालक आश्रम में स्वतंत्रता सेनानी पंडित जटाशंकर चौधरी,पूर्व मंत्री पंडित रमेश झा एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पूर्व मुखिया स्व वीरेंद्र नारायण सिंह के जयंती पखवाड़ा के अवसर पर सामाजिक सद्भावना के प्रतीक के रूप में सोमवार को दही चूड़ा सहभोज का आयोजन किया गया।इन तीनों महापुरुष को कांग्रेस का त्रिदेव माना जाता है।जिन्होंने समाज एवं देश हित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर एक नई ऊंचाई प्रदान किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमिटी के वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष ,स्वर्गीय वीरेंद्र नारायण सिंह के सुपुत्र पंकज कुमार सिंह एवं संचालन राम सागर पांडे प्रदेश प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार झा के द्वारा किया गया। सभी ने सर्वप्रथम तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये।अपने संदेश भाषण में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य तारानंद सदा ने कहा की स्वर्गीय जटाशंकर बाबू एक निर्भीक एवं समाज के लिए सदैव संघर्षशील रहने वाले योद्धा के रूप में जाने जाते थे। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि वह इतने बड़े त्यागी थे जिसे पार्टी ने 1952 में अपना प्रत्याशी बनाया था।परंतु वह अपना उम्मीदवारी त्याग कर पूर्व मंत्री रमेश चंद्र झा को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनाव जीतवाए।प्रदेश नेता केसर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा स्व रमेश झा एवं पंडित जटाशंकर चौधरी एक दूसरे के कदम से कदम मिलाकर चलते थे।वही स्व वीरेंद्र नारायण सिंह सदैव उनके सहयोगी की भूमिका निभाते थे।इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पंकज कुमार सिंह के द्वारा प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन दही चुरा के सह भोज के साथ उन विभूतियों को याद करते आ रहे है। आगे भी यह कायम रहेगा। सहभोज में वरिष्ठ नेता मोहम्मद नईमुद्दीन कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, शोभाकांत झा, रामशरण कुमार यादव, मुरली मनोहर सिंह, वीरेंद्र पासवान, देवकांत गिरी, महिला कांग्रेस आशा देवी, प्रियंका कुमारी, रुक्मणी कुमारी, शोभा देवी, बिजली देवी, मंजू देवी, सदानंद सिंह महात्मा, प्रियांशु कुमार, सुरेश यादव अपेक्स अध्यक्ष, संजय शर्मा, बद्री यादव ,आशीष कुमार, सुधीर शर्मा, रामचंद्र यादव, दिवाकांत गिरी,प्रेमलाल सादा,बैधनाथ झा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
SAHARSA NEWS /कांग्रेस के तीन स्वतंत्रता सेनानियों की याद में शिबालक आश्रम में सहभोज आयोजित, पं जटाशंकर चौधरी पंडित रमेश झा एवं वीरेंद्र नारायण सिंह कांग्रेस के त्रिदेव थे : डॉ तारानंद सादा
![](https://angindianews.in/wp-content/uploads/2025/02/dd46ae95-2f08-4c70-995e-b7fbc4216196.jpg)
Leave a Reply