PURNIA NEWS : पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में 2013 में बने 300 सिपाहियों के बैरक की खराब स्थिति सामने आई, जिस पर डीएम ने भवन निर्माण निगम के अभियंता को तत्काल जिर्णोद्धार का निर्देश दिया। साथ ही 300 सिपाहियों के लिए नए बैरक निर्माण का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजने को कहा। डीएम ने पुलिस लाइन की अंदरूनी सड़क, नाला और आधारभूत संरचनाओं के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। परिसर की सुरक्षा हेतु संपूर्ण चारदीवारी निर्माण और सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता से कराने को कहा।
इसके अलावा जेल चौक से नगर निगम चौक तक सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत, भवन निर्माण निगम के अभियंता, उप नगर आयुक्त और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



