पूर्णिया, आनद यादुका : शनिवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में रखे सरकारी अनाज की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और पाया कि अनाज की क्वालिटी को हर हाल में बेहतर बनाए रखना अनिवार्य है। इस दौरान एसडीएम ने गोदाम प्रबंधक (एजीएम) को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में सभी डीलरों को सही माप और उत्तम गुणवत्ता वाला अनाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों और आम उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण अनाज पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम के सभी रजिस्टर, स्टॉक प्रविष्टियां और वितरण से जुड़े अभिलेखों की भी जांच की। एसडीएम ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई सुधारात्मक सुझाव दिए। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को जनता के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।



