सहरसा, अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नीतिन नवीन तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय सरावगी को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने हर्ष व्यक्त किया।उन्होने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को जब केंद्रीय टीम में स्थान मिलता है।तो इससे पूरे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पार्टी संगठन में हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाता है और यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां जाति कार्ड नहीं,योग्यता व नेतृत्व की क्षमता को परखा जाता है।पीएम मोदी का यह कदम बताता है कि बीजेपी का ‘सामाजिक न्याय’ अंत्योदय के उत्थान के साथ ही योग्यता को सम्मान वाली नीति से भी जुड़ती है।
44 वर्ष के नितिन नबीन ने बिहार में पांच बार विधायक रहकर साबित किया कि मेहनत जाति से ऊपर है। पीएम मोदी का संदेश यही है कि भारत की विविधता को एकजुट करो, विभाजन न फैलाओ। जानकार कह रहे हैं क विपक्ष अगर इसे समझे तो शायद अपनी रणनीति बदल ले; वरना पीएम मोदी की खींची इस बड़ी लकीर ने नया इतिहास तो रच ही दी है।बिहार बीजेपी ने एक युवा नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा।यह कदम जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर एक मजबूत संदेश देता है. पीएम नरेंद्र मोदी का नजरिया हमेशा से यही रहा है- जाति की दीवारें तोड़कर योग्यता और समर्पण को प्राथमिकता देना।भाजपा नेता ने नीतिन नवीन को केंद्रीय नेतृत्व तथा संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



