शिक्षकों की समस्या के निदान को लेकर आरडीडीइ से मिला शिक्षक शिष्टमंडल

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : शिक्षकों की समस्या को लेकर शिक्षकों का एक शिष्टमंडल आरडीडीइ से मिलकर निदान करने की बात कही। इसका नेतृत्व जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल कर रहे थे। मौके पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 8 दिसंबर 2025 को संध्या में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु एक शिष्टमंडल क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पूर्णिया से मिलकर मांग पत्र समर्पित किया। मुख्य मांगों में कालबद्ध प्रोन्नति ,जिले के कुल 45 शिक्षकों का जप्त वेतन भुगतान, नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ, विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण शीघ्र एवं साथ ही बकाया एरिया भुगतान, अपार आईडी के नाम पर कटौती वेतन भुगतान, मुख्यालय से 8 किलोमीटर परिधि वाले विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को शहरी आवास भत्ता, बीपीएससी शिक्षकों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, एस आई आर में कार्यरत सभी बीएलओ के साथ सहायक बीएलओ को क्षतिपूर्ति अवकाश मिले ,जिले के अंदर दूरी के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो ,सभी स्तर के शिक्षकों को महीने के 1 तारीख को वेतन मिले, सभी शिक्षकों के समस्याओं का निदान हेतु प्रखंड स्तर पर कैंप लगाकर निदान किया जाए।

और असाध्य रोग से प्रीत शिक्षकों का इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाए ,विभिन्न समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक वार्ता हुई तथा जल्द ही सभी समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया गया । मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम, जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल ,नगर अध्यक्ष अभिषेक पंकज ,धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार ,आदिल अनवर, संत कुमार देव, अरुण मिश्रा राजीव कुमार मित्र, संतोष कुमार आदि मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon