पूर्णिया: पूर्णिया के पूर्वी अंचल के मजिस्ट्रेट श्री चंदन कुमार-सह-राजस्व अधिकारी द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को वाहन जांच के दौरान कसबा से आ रहे एक चार चक्का वाहन की जांच की गई।
वाहन में ₹1,20,000 की नगदी पाई गई। वाहन सवार श्री अतिश कुमार भगत, पुत्र अमरनाथ, गढ़बनेली वार्ड नं०-09, थाना-कसबा, जिला पूर्णिया ने बताया कि वे मरंगा जा रहे हैं, लेकिन नगदी के स्रोत और उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
इसलिए उक्त राशि को जब्त कर कोषागार, पूर्णिया में सुरक्षित रखने की कार्रवाई की गई है। जिले में गठित त्रिस्तरीय समिति द्वारा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


