जलालगढ़ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम शुरू

PURNIA NEWS : जलालगढ़ प्रखंड सभागार में बाल विवाह रोकथाम मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिया के प्रतिनिधि, सभी पंचायतों के विकास मित्र, बाल संरक्षण समन्वयक, प्रखंड समन्वयक आईसीडीएस, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई तथा समुदाय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने शपथ ली कि जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह को हर हाल में रोका जाएगा और इसके लिए जन-जागरूकता, निगरानी तथा त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon