पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर नगर पंचायत के भवन देवी टोला स्थित डागा पट्टी में पुलिस ने सोमवार की संध्या छापामारी कर 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कीया है । पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी पंकज चौधरी घर छोड़कर फरार हो गया । थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी पंकज चौधरी के घर पर हाल ही में शराब की खेप पहुंची है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर छापामारी की । छापेमारी के दौरान पंकज चौधरी के घर मे रखे एक कार्टन से अंग्रेजी शराब मिली, जिसे कब्जे में लेकर थाना लाया गया।
पुलिस के अनुसार शराब कारोबारी पंकज चौधरी के खिलाफ देसी और अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबार से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 263/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने बताया कि पुलिस पंकज चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है । बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा । बताते चलें कि पिछले सप्ताह भी पंकज चौधरी के घर से भवानीपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया था । जिसको लेकर शराब कारोबारी पंकज चौधरी और उसके भाई अंकित चौधरी के विरुध्द भवानीपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था ।



