पूर्णिया: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आज कुल 32 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें से पाँच मामलों का समाधान कराया गया। चार दंपतियों को समझा-बुझाकर दोबारा साथ रहने के लिए राज़ी किया गया, जबकि दो मामलों में दंपतियों की जिद और आपसी सहमति न बनने पर उन्हें थाना या न्यायालय की प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी गई।
मध्यस्थता में महिला थाना अध्यक्ष, परामर्श केंद्र की संयोजिका शबाना आज़मी, सदस्य दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्य, यंत्री जीनत रहमान, बबीता चौधरी, रविंद्र शाह और पुलिसकर्मी आशुतोष झा सहित टीम ने अहम भूमिका निभाई।
सुनवाई के दौरान अमोर बस्ती के एक दंपति का मामला भी सामने आया, जिसमें पति ने पत्नी पर मायके में अधिक समय बिताने का आरोप लगाया, जबकि पत्नी ने पति पर अपनी भाभी से अत्यधिक मेलजोल का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को विस्तार से समझाने के बाद आपसी सहमति बन गई और दंपति ने बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर कर साथ रहने का निर्णय लिया।



