Bihar Election 2025 आनंद यादुका : विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान में भवानीपुर प्रखंड के 12 पंचायत एवं एक नगर पंचायत के कुल 98701 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । मतदाताओं में 51882 पुरुष, 46811 महिला और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं । आज होनेवाले मतदान को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 122 मतदान केंद्र बनाये गए हैं । प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 33 एवं 34 को आदर्श पिंक मतदान केंद्र और बलदेव मध्य विद्यालय में युवा मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।प्रखंड क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर आज होनेवाले मतदान को लेकर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बल सोमवार की संध्या तक पहुंच गए हैं । मंगलवार को होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रसाशनिक स्तर से काफी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किये गए हैं । भवानीपुर के अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर जहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था किया गया है ।
वहीं भवानीपुर प्रखंड के पश्चमी तरफ मधेपुरा जिला की सीमा और पूरब के तरफ कटिहार जिला पर बेरिकेटिंग कर अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है । रुपौली विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह धमदाहा डीसीएलआर मोहित आनंद ने बताया कि मंगलवार को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराया जायेगा । उन्होंने कहा कि इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है ।



