SAHARSA NEWS : सब जूनियर नेशनल नेटबॉल में सहरसा के खिलाड़ी का चयन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : 31 वें सब जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 के लिए सहरसा जिला के मध्य विद्यालय मोहनपुर से 3 बालिका, 1 बालक का चयन हुआ जो दिनाँक 25 मई से 28 मई तक मध्य प्रदेश के इंदौर में खेलेगा इस चयन में सहरसा नेटबॉल।संघ के सचिव राज किशोर गुप्ता का बच्चों के साथ अहम योगदान रहा। सहरसा नेटबॉल संघ के संयोजक सह ग्राम पंचायत मोहनपुर के मुखिया संजीव कुमार जायसवाल चौधरी द्वारा सभी ग्राम पंचायत के खिलाडियों को 2000 -2000 हज़ार रुपये देकर बच्चों में उत्साह बढ़ाया और कहा गया जहां भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम हर सम्भव मदद करने के लिए तैयार रहेगें। इन बच्चों ने मोहनपुर का ही नहीं प्रखंड जिला और राज्य का नाम बढ़ाने का काम किया है।खिलाड़ी (1) स्मृति कुमारी पिता विजेंद्र चौधरी (2) बिन्दु कुमारी पिता रामरेश यादव (3)श्रवण कुमार पिता रामेश्वर साह सभी ग्राम पंचायत मोहनपुर (4) माही कुमारी पिता निरंजन गुप्ता ग्राम बलवाहाट के हैं।सभी खिलाड़ियों के साथ मध्य विद्यालय मोहनपुर के प्रधानाध्यापक राघव कुमार सिंह, शिक्षक सद्दाम , गिरधारी झा,शालील कुमार एवं सभी शिक्षक,शिक्षिका व ग्रामीण खेल प्रेमी सभी मौजूद रह कर बच्चो को आशीर्वाद दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon