PURNIA NEWS : चर्चा में आने को लेकर बनाए गए विवादास्पद वीडियो को लेकर तीन यूट्यूबर को पुलिस ने लिया हिरासत में

PURNIA NEWS/पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीन यूट्यूबरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । उनपर आरोप है कि चर्चा में आने तथा मनोरंजन के लिए उनके द्वारा देश के एक चर्चित सांसद के खिलाफ वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाल दिया गया था । कुछ इसी को लेकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है तथा पूछताछ कर रही है । यद्यपि बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने वीडियो के माध्यम से ही उनसे माफी मांग ली है । इस संबंध में बताया जाता है कि मोहनपुर के रतन, धर्मेंद्र एवं धनंजय तीनों मिलकर मनोरंजन एवं चर्चा में आने के लिए वीडियो बनाते हैं तथा यूट्यूब पर डालते रहते हैं । इसी के तहत उनके द्वारा देश के एक चर्चित सांसद के खिलाफ एक वीडियो बनाया, जिसमें उनके द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है । इसी को लेकर सांसद के शुभचिंतकों द्वारा पुलिस से आग्रह किया गया था कि एकओर उनके सांसद देश के लिए पाकिस्तान के खिलाफ लगातार खडे रहे, जिसको लेकर सरकार भी उनकी सराहना की है । इस परिस्थिति में इस तरह की वीडियो निश्चित रूप से सांसद के स्वाभिमान एवं गरिमा को ठेस पहुंचाती है । वे इस वीडियो को बनानेवाले युवकों के खिलाफ कडी कार्रवायी करे, ताकि इस तरह के वीडियो नहीं बनाया जा सके । इधर इस क्षेत्र के जिप सदस्य पति दीपक शर्मा ने बताया कि तीनों चुवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है । तीनों युवकों ने एक वीडियो के माध्यम से सांसद के खिलाफ जाने-अनजाने में बनाए गए वीडियो को लेकर माफी मांग ली है तथा कभी भी इस तरह के वीडियो नहीं बनाने की कसम खायी है ।

कोट:
तीनों यूट्यूबरों ने वीडियो के माध्यम से ही माफीनामा भेज दिया है कि अब ऐसी गलती नहीं होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *